‘गुंडा राज’ के पोस्टर से कांग्रेस का हमला: ADG के सामने फायरिंग और मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर घेरा नीतीश सरकार को

News Saga Desk

पटना। पटना के अलग-अलग चौक चौराहे पर कांग्रेस की ओर से दो पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए NDA सरकार पर हमला बोला गया है। पोस्टर पर लिखा है ‘बिहार में गुNDA राज।’ इस पोस्टर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया। इस पोस्टर के जरिए NDA पर जमकर निशाना साधा गया है। पोस्टर में गुंडा शब्द को NDA से जोड़ते हुए सत्ता पक्ष को टारगेट किया गया है।

ADG के सामने गोलीबारी से लेकर रेप कांड का जिक्र

एक पोस्टर में ADG के सामने गोलीबारी से लेकर, मंत्री अशोक चौधरी के घर के बाहर फायरिंग, अटल पथ पर BJP की झंडा लगी गाड़ी ने पुलिस कर्मियों को रौंदने वाली घटनाओं का जिक्र है। वहीं, दूसरे पोस्टर में मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची संग रेप और फिर गला काटकर हत्या, पटना के मनेर में 5 साल की बच्ची से रेप, गोपालगंज में छात्रा से गैंगरेप जैसे मामलों का जिक्र है। इन पोस्टर में संबंधित घटनाओं की तस्वीरें भी लगाई गई है।

डिजिटल तरीके से भी हमलावर रही है कांग्रेस

यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस NDA सरकार को टारगेट कर रही है। इससे पहले भी कांग्रेस की ओर से डिजिटल तरीके से हमला बोला गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बिहार यूथ कांग्रेस द्वारा पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें मोदी और नीतीश के गठबंधन को लूटबंधन बताया गया था। इस पोस्ट में लिखा था, बिहार की बर्बादी के दो ठेकेदार, एक जुमले का सौदागर दूसरा कुर्सी का लालची। वहीं, दूसरे पोस्ट में नीतीश कुमार को पलायन का राजा बताया गया था।

भाजपा प्रवक्ता ने किया पलटवार

वहीं, इस मामले में भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के ऊपर जो पोस्टर लगाया है, यह लालू प्रसाद के कार्यकाल का पोस्टर है। इस पोस्ट से कुछ नहीं होता है। विकास करना पड़ता है, सुशासन स्थापित करना पड़ता है। अभी कानून का राज है। अपराधी जेल और सलाखों के बीच रहते हैं।

राजद के शासनकाल में मुख्यमंत्री निवास में अपराधी बैठा करते थे। यह सारा महिला उत्पीड़न उनके विधायकों की ओर से होता था। आज या तो वे जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। ऐसे पोस्टर लगाने से काम नहीं चलता है। जनता के बीच में जाना पड़ता है। यह पोस्टर देखकर जनता वोट नहीं देती है। उसके लिए विकास करना पड़ता है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More