ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पलामू में भाजपा कार्यालय के पास धरना

News Saga Desk

पलामू। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पलामू में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीसफुटा स्थित भाजपा जिला कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना एफआईआर के सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को परेशान किया जाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस दबाव से न तो डरने वाली है और न ही झुकने वाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यानंद दुबे, रामदेव यादव, अलख निरंजन चौबे, सुरेश पाठक, मिथिलेश सिंह, गोपाल पासवान, रविन्द्र तिवारी, मुकेश सिंह, गोपाल त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह, रंजन दुबे, अनिल सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

Read More