News Saga Desk
रांची में संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड कांग्रेस ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा परिसर के सभागार में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान निर्माण में झारखंड के नौ महान विभूतियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश के संविधान की रक्षा सुनिश्चित की जाए और उसके मूल सिद्धांतों को संरक्षित रखा जाए।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर खतरा बढ़ता दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार तानाशाही रूप अपना रही है, इसलिए संविधान की रक्षा करना समय की मांग है।
No Comment! Be the first one.