कोडरमा के वृंदाहा वाटरफॉल में कपल से बदसलूकी और उगाही, तीन आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वाटरफॉल में घूमने आए एक कपल के साथ गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पीड़ित युवक, जो चंदवारा थाना क्षेत्र का निवासी है, ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर को वह अपनी महिला मित्र के साथ वाटरफॉल घूमने गया था। लौटते समय कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और अभद्र व्यवहार करते हुए डर का माहौल बनाया। आरोपियों ने इस दौरान पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगे।

डर और बदनामी के भय से पीड़ित ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मदद लेकर ऑनलाइन माध्यम से 4,635 रुपये जुटाए और आरोपियों द्वारा बताए गए स्कैनर पर भेज दिए। पैसे मिलने के बाद दोनों को वहां से जाने दिया गया, लेकिन इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके। घर पहुंचने के बाद उन्होंने फिर संपर्क कर अतिरिक्त 5,000 रुपये की मांग की और वीडियो वायरल करने की धमकी दोहराई।

घटना से परेशान होकर पीड़ित ने तिलैया थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए गझंडी रोड स्थित एक निर्माणाधीन शेड के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने घटना का वीडियो बनाने वाला मोबाइल नष्ट कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू यादव, राकेश कुमार उर्फ भखरू और अजीत कुमार के रूप में हुई है। तीनों तिलैया थाना क्षेत्र के निवासी हैं और इनके खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है। यह घटना पिकनिक और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती है। नए साल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से ऐसे स्थलों पर निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि सैलानी सुरक्षित और बेफिक्र होकर घूम सकें।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More