बिजली चोरी पकड़ी गई तो जांच टीम पर ही हमला, अवर अभियंता ने दर्ज कराया केस

News Saga Desk

महोबा। बिजली चोरी को रोकने लिए निरीक्षण करना और बकाएदारों का कनेक्शन काटना बिजली विभाग की टीम को महंगा पड़ गया। कनेक्शन काटने से नाराज दबंग ने परिवार के साथ मिलकर अवर अभियंता समेत लाइनमैन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। कर्मियों ने किसी तरह बचते बचाते अपनी जान बचाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एकमुश्त समाधान योजना का उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए विभाग के द्वारा गांव-गांव में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। श्रीनगर थाना क्षेत्र के अवर अभियंता देवकीनंदन ने बताया कि सिजहरी गांव में शुक्रवार को कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें एसडीओ नवीन सिंह, संविदा कर्मी विश्वनाथ, खूबचंद, अजय, ईश्वर दास, दानवीर, अशोक व मीटर रीडर कौशलेंद्र और रत्नेश मौजूद रहे है।

जेई सहित तीन घायल

गांव में चेकिंग के दौरान महिपाल राजपूत के मकान में अवैध बिजली कनेक्शन पाए जाने पर लाइनमैन कनेक्शन काट रहा था। तभी दबंग बौखला गया और उसने कुल्हाड़ी लेकर टीम पर हमला बोल दिया। विभागीय अधिकारी कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होकर बिजली विभाग की टीम पर टूट पड़ी। मारपीट की घटना में अवर अभियंता देवकीनंदन और संविदा लाइनमैन विश्वनाथ और खूबचंद घायल हो गए हैं।

सरकारी दस्तावेज फाड़े

मारपीट की घटना में घायल वर अभियंता देवकीनंदन के अनुसार विद्युत चोरी करते पाए जाने पर वह कनेक्शन कटवा रहे थे। तभी दबंग ने उनकी टीम पर हमला कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। यहां तक की सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले हैं। शनिवार को थाना प्रभारी शिवपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित महिपाल राजपूत, फूला उर्फ फूल सिंह और दादू सहित अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More