विवाद सुलझाने गए दारोगा को मारा चाकू, पुलिस हिरासत में 2 युवक

News Saga Desk

दरभंगा।  बिहार के दरभंगा जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां गुरुवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद चाकूबाजी हो रही थी। इसी बीच एक आरोपी ने विवाद सुलझाने गए दौरान दारोगा पर भी चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में दारोगा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना में एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ है। फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज DMCH में चल रहा है। 

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम बस स्टैंड में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच आपस में मारपीट हो रही थी। इसे देखकर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों गुटों के युवकों के तेवर उग्र थे। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही दारोगा पीयूष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

2 युवकों ने किया दारोगा पर वार

वहां पहुंचे दारोगा ने देखा कि दोनों गुटों के बीच मारपीट हो रही थी। ऐसे में पीयूष ने मारपीट उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया। तभी किसी ने दारोगा पीयूष कुमार पर ही हमला कर दिया। इसमें उनके हाथ पर चोट लग गई। साथ ही एक गुट का अंकुर पासवान भी चाकूबाजी में बुरी तरह जख्मी हो गया। हालांकि, चाकूबाजी करने वाले आरोपी भागने में सफल रहे। लेकिन पुलिस ने दारोगा पीयूष कुमार पर चाकू से वार करने वाले दोनों युवकों को दबोच लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई।

DMCH में भर्ती है घायल

मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। वो दारोगा पर हमला करने वाले दोनों युवकों और घायल युवक को लेकर थाना चले गए। इसके बाद थानाध्यक्ष ने घायल दारोगा और युवक को इलाज के लिए DMCH भेजा। पुलिस हिरासत में रखे गए दोनों युवक बलभद्रपुर मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उन दोनों युवकों और घायल युवक से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, इस बात की जांच चल रही है कि घटना का कारण क्या है। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More