De De Pyaar De 2 Box Office Collection, 12 दिनों में थमी रफ्तार, कमाई पहुंची अंत की ओर

News Saga Desk

अजय देवगन, आर. माधवन, जावेद जाफरी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर ढलान की ओर बढ़ती दिख रही है। रिलीज़ के शुरुआती तीन दिनों में शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म की पकड़ लगातार कमजोर होती गई। उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले पार्ट की तरह ये सीक्वल भी दर्शकों को थियेटर्स की ओर खींच ले जाएगा, मगर ऐसा नहीं हो पाया।

12वें दिन का कारोबार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 12वें दिन सिर्फ 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई लगभग 63.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। ऐसे में आगे के दिनों में फिल्म का टिक पाना मुश्किल माना जा रहा है। साथ ही 28 नवंबर को रिलीज़ होने वाली धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की वजह से इसकी कमाई पर और असर पड़ सकता है।

12 दिनों का बॉक्स ऑफिस सफर:

  • दिन 1 — 8.75 करोड़ रुपये
  • दिन 2 — 12.25 करोड़ रुपये
  • दिन 3 — 13.75 करोड़ रुपये
  • दिन 4 — 4.25 करोड़ रुपये
  • दिन 5 — 5.25 करोड़ रुपये
  • दिन 6 — 3.5 करोड़ रुपये
  • दिन 7 — 3.33 करोड़ रुपये
  • दिन 8 — 2.25 करोड़ रुपये
  • दिन 9 — 4 करोड़ रुपये
  • दिन 10 — 4.35 करोड़ रुपये
  • दिन 11 — 1.5 करोड़ रुपये
  • दिन 12 — 0.25 करोड़ रुपये

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More