अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

News Saga Desk

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। खासकर तब से, जब उन्होंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दूरी बना ली। इसके बाद से ही दीपिका को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कहा गया कि उनकी शर्तों से परेशान होकर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया।

हालांकि इन विवादों के बीच अब एक नई और बड़ी खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट से उनका नाम जुड़ रहा था और अब आखिरकार आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इस फिल्म में दीपिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स और निर्देशक एटली ने आखिरकार दीपिका पादुकोण को अपनी अगली मेगा प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया है। इस बड़े ऐलान के साथ सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें दीपिका और एटली एक साथ स्क्रिप्ट पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

इस खबर के सामने आते ही दीपिका के फैंस में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है और फैंस का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बनना तय है। खास बात यह है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगी, जिससे इस नई जोड़ी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More