News Saga Desk
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा का मुकाबला आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से है। दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का मुकाबला कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी से होगा जबकि आप के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को नजफगढ़ की जगह बिजवासन से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने गांधी नगर के विधायक अनिल बाजपेयी को टिकट देकर दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है।


No Comment! Be the first one.