दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का कहर, 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट

News Saga Desk

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलते ही रेल यातायात भी प्रभावित होने लगा है। घने कोहरे के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों से गुजरने वाली 25 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-हावड़ा रूट पर देखने को मिल रहा है।

हालांकि दिल्ली में हाल के दिनों में कोहरे की तीव्रता कुछ कम हुई है, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है। इसी वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रीवा एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, फरक्का एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

ये प्रमुख ट्रेनें चल रहीं देरी से:

ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस करीब 2.5 घंटे, रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस 6 घंटे 9 मिनट और न्यू दिल्ली तेजस राजधानी लगभग 5 घंटे 40 मिनट की देरी से चल रही है। वहीं फरक्का एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस और न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 8-8 घंटे लेट बताई जा रही हैं।

इसके अलावा पद्मावती एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, सप्त क्रांति सुपरफास्ट, महामना एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, गोंडवाना सुपरफास्ट, कालका सुपरफास्ट, गीता जयंती एक्सप्रेस, हिरकुंड एक्सप्रेस और दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 1 से 4 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और लाइव स्टेटस की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More