डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन, 31 जनवरी तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियाँ

NEWS SAGA DESK

राँची। डाक विभाग, भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए “ढाई आखर – राष्ट्रीय स्तरीय पत्र लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच हस्तलिखित पत्र लेखन की परंपरा को बढ़ावा देना तथा रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम “मेरे आदर्श को पत्र” (Letter to My Role Model) निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अपने विचारों को हस्तलिखित पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। पत्र The CPMG, Meghdoot Bhawan, Doranda HPO Building, Doranda, Ranchi–834001 के पते पर भेजना अनिवार्य है।

प्रतियोगिता का आयोजन चार श्रेणियों में किया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष से कम एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी इनलैंड लेटर कार्ड (अधिकतम 500 शब्द) अथवा A4 साइज पेपर (अधिकतम 1000 शब्द) पर अपनी प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को ₹50,000 तक के आकर्षक नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

रांची पोस्टल डिवीजन की ओर से सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों से विद्यार्थियों और शिक्षकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। सभी प्रविष्टियाँ 31 जनवरी 2026 तक फिलैटेली ब्यूरो, रांची जीपीओ में जमा की जानी हैं। डाक विभाग ने उम्मीद जताई है कि यह प्रतियोगिता युवाओं में लेखन कौशल के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी।

Read More News

Read More