News Saga Desk
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार चुनावी रैली में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस दुर्घटना में उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित विमान में सवार कुल छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की पुष्टि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है।

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
बताया गया है कि बुधवार सुबह उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते सुबह करीब नौ बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
वीडियो सामने आए, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे के चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें विमान में आग लगती दिखाई दे रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अजित पवार की पत्नी एवं सांसद सुनेत्रा पवार तथा उनकी बहन सुप्रिया पवार दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी पुणे के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

No Comment! Be the first one.