News Saga Desk
रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया, जो 01 से 6 अप्रैल 2026 तक जिला स्कूल परिसर, रांची में आयोजित किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा, तथा सदस्य पंकज पांडेय, पूरणमल सेठी और अमित रारा उपस्थित थे।
मुलाकात के दौरान कार्यक्रम की विशेषताओं और महोत्सव के उद्देश्य के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से महोत्सव और भव्य एवं सफल बनेगा।

No Comment! Be the first one.