News Saga Desk
रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। उन्हें पेरालिसिस का माइनर अटैक हुआ है। अस्पताल के ICU वार्ड में इलाजरत शिबू सोरेन की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों की टीम अब भी उन्हें अपनी मॉनिटरिंग में ही रखे हुए हैं।

रांची में झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय सहित अन्य नेताओं ने पूजा अर्चना की।
इधर, उनके बेहतर स्वास्थ्य और ठीक हो कर झारखंड लौटने के लिए रथयात्रा के दौरान रांची में झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय सहित अन्य नेताओं ने पूजा अर्चना की। वहीं लगभग हर दल के नेताओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सर गंगाराम अस्पताल जा कर वहां मौजूद सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन से भेंट की और गुरुजी का हालचाल जाना।
दिल्ली में ही मौजूद हैं कई बड़े नेता
इधर, गुरुजी का हालचाल जानने के लिए दिल्ली में कई बड़े नेता मौजूद हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुजी की सेहत को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की। हेमंत ने बताया कि गुरुजी को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल जा कर हालचाल लिया है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सिरि बेला प्रसाद, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी व श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव भी अस्पताल पहुंचे और गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर लोग चिंतित हैं। इसलिए सरकार को मेडिकल बुलेटिन जारी करनी चाहिए।
सीएम हेमंत ने लिखा भावुक पोस्ट
शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा थी। सीएम हेमंत सोरेन हर साल रांची के ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल होते थे। इस बार शामिल नहीं हो सके। उन्होंने एक संदेशनुमा वीडियो जारी कर भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा- महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का ऐतिहासिक और पावन महापर्व होता है।

सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट
हर साल मैं वहां उपस्थित होता था। अभी आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी अस्वस्थ हैं इसलिए मैं रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाया हूं। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि आदरणीय गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आएं और हमेशा की तरह अपना आशीर्वाद बनाएं रखें।
No Comment! Be the first one.