Know History, 13 March : क्या आप जानते हैं कि 86 साल पहले सरदार उधम सिंह ने…

News Saga Desk

Today’s History, 13 March 2026 : आज वर्तमान (Present) है, कल (Yesterday) गुजरा हुआ समय (Past) है और दूसरा कल (Tomorrow) आने वाला समय (Future)। गुजरा हुआ अतीत या इतिहास है। आने वाला भविष्य है। अतीत या इतिहास ज्ञानवर्धन (Knowledge Enhancement) का एक साधन है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि (Vision) देता है और भविष्य को दिशा (Direction)। अतः हम संक्षेप (Briefly) में आज के दिन का इतिहास में महत्व से आपको रूबरू करा रहे हैं।

1919 के भीषण जलियांवाला बाग नरसंहार में…

क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 13 मार्च 1940 को कैक्सटन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरदार उधम सिंह ने माइकल ओ’डायर पर गोलियां चलाकर जलियांवाला बाग के निर्दोष शहीदों का बदला लिया था। 1919 के भीषण जलियांवाला बाग नरसंहार ने उनके मन में अंग्रेजी शासन के खिलाफ प्रतिशोध की ज्वाला जगा दी थी। इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर को दंड देने का संकल्प उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था और इसे पूरा किया।

आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख
घटनाएं

1781 – खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने अरूण अथवा यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

1878 – भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम (वर्नाकुलर प्रेस ऐक्ट) पारित किया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।

1881 – रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।

1956 – न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

1963 – विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का एलान किया गया।

2002 – राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की जापान यात्रा प्रारंभ, सीटीबीटी पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।

2003 – इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।

2008 – नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।

2013 – कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।

आज ही इनका हुआ था जन्म, जानिए वर्ष

1971 – आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।

1980 – वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।

1861 – चुनीलाल बसु – भारत के एक रसायनज्ञ और चिकित्सक थे।

आज ही इनका हुआ था निधन, जानिए साल

1800 – नाना फड़नवीस – एक मराठा राजनेता थे।

1996 – शफी ईनामदार – हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर थे।

2004 – विलायत खां – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक। विश्व स्तर पर थी प्रसिद्ध।

2014 – एस. मल्लिकार्जुनैय्या – भारतीय जनता पार्टी के चर्चित नेता थे।

आज के महत्वपूर्ण दिवस

हाथी दिवस।

राष्ट्रीय वयोवृद्ध दिवस।

राष्ट्रीय त्वचा विशेषज्ञ दिवस।

Read More News

रांची में बनेगा 528 बेड का छात्रावास, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सहित 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर...

Read More