Dr Agarwal Healthcare Share Price पर निवेशकों को हो रहा नुकसान

News Saga Desk

नई दिल्ली। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड (डीएएचसीएल) के शेयरों की मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर सपाट शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर डीएएचसीएल कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 402 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर इश्यू प्राइस से 1.27 फीसदी नीचे 396.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के आईपीओ का मूल्य 302.7.26 करोड़ रुपये है। कंपनी का आईपीओ सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 29 से 31 जनवरी तक खुला रहा था। आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 382-402 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ तीन कारोबारी दिनों में कुल 1.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ को 5.35 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 7.98 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। कंपनी का यह इश्यू कुल 3,027.26 करोड़ रुपये का था। इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 2,727.26 करोड़ रुपये के 6,78,42,284 शेयर बेचे। वहीं, कंपनी 300 करोड़ रुपय के 74,62,686 फ्रेश शेयर जारी किए। इस इश्‍यू के लिए खुदरा निवेशक अधिकतम 490 शेयर और एक लॉट में 35 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते थे।

आईपीओ का मतलब

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयरों को आम लोगों के लिए जारी करती है, तो इसे आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए इश्यू जारी करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी आईपीओ लाती है। उल्‍लेखनीय है कि डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड कंपनी 2010 में स्थापित हुई थी। यह मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव और अन्य सर्जरी जैसी आईकेयर सर्विसेज भी मुहैया कराती है। ये कंपनी चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस और आईकेयर से जुड़े फार्मा प्रोडक्ट्स भी बेचती है। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत में कुल आईकेयर सर्विस चेन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी लगभग 25 फीसदी थी।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More