DIC के डॉ. सन्याल ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, आयुष्मान योजना के लाभ देने के निर्देश दिए

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह निदेशक प्रमुख डॉ सन्याल ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान रांची रेफर की बढ़ती प्रवृत्ति पर उन्होंने कड़ा असंतोष जताया। डॉ सन्याल ने कहा, “हर मामूली केस में आखिर मरीजों को रांची क्यों रेफर कर दिया जाता है? इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध क्यों नहीं कराई जाती?” उन्होंने निर्देश दिया कि अनावश्यक रेफर की प्रथा पर रोक लगाई जाए और मरीजों को यथासंभव यहीं उचित इलाज मिले।

इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहे इलाज की जानकारी ली। डॉ सन्याल ने अधिकारियों से कहा कि आयुष्मान के अंतर्गत उपलब्ध उपचारों की पूरी सूची अस्पताल परिसर में बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि मरीजों को जानकारी मिल सके। उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ सभी पात्र मरीजों तक पहुंचे और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान कई मामलों को उन्होंने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More