जमशेदपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर में नए वर्ष के जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले हो जाएं सावधान। पुलिस ने उन लोगों को चेतावनी है। अगर पकड़े गए तो नया साल जेल में बिताना होगा। बता दें कि पूरे शहर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। जहां सिटी एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी देर रात सड़क खुद मौजूद रहे।

वहीं पूरे शहर में 31 दिसम्बर और 1 जनवरी की रात 30 जगह पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। नए साल में शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। सिटी एसपी ने बताया कि पूरे शहर में नए वर्ष को लेकर जिला पुलिस ने विशेष तैयारी की है। सादे लिबास में पुलिस कई जगहों पर तैनात रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस नजर रखेगी। वहीं पूरे शहर में 30 जगह पर चेकिंग पोस्टर लगाकर ड्रग एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More