रांची में नशे में धुत कार चालक का तांडव, खड़ी कार को मारी टक्कर, वाहन छोड़कर फरार

News Saga Desk

रांची के चुटिया मेन रोड पर सोमवार देर रात लापरवाही और तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा देखने को मिला। करीब एक बजे नशे की हालत में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, सफेद रंग की कार (नंबर JH-01FB-5790) तेज रफ्तार में चुटिया मेन रोड की ओर आ रही थी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ा और उसने एक दुकान के सामने शेड के नीचे खड़ी दूसरी कार को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए। घटना के तुरंत बाद चालक वाहन से उतरकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि चालक नशे की हालत में था और कार पर उसका नियंत्रण नहीं था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने एक बार फिर शहर में नशे में ड्राइविंग और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More