काठमांडू में हिंसा के आरोपित राजशाही समर्थक नेता दुर्गा प्रसाई को भारत के असम से गिरफ्तार किया गया

News Saga Desk

काठमांडू। नेपाल में राजशाही के समर्थन में हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता दुर्गा प्रसाई को भारत के असम से गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने असम की राजधानी गुवाहाटी की पुलिस के सहयोग से प्रसाई को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया। वहां से नेपाल पुलिस प्रसाई को कड़ी सुरक्षा के बीच रात को ही नेपाल सीमा तक लाई। वहां से उन्हें विमान से काठमांडू लाया गया।

पुलिस का कहना है कि 28 मार्च को काठमांडू में राजशाही के समर्थन में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व प्रसाई ने किया। इस दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ आगजनी, लूटपाट और हत्या के प्रयास में प्रसाई का हाथ है। पुलिस ने बताया कि काठमांडू को हिंसा की आग में झोंककर अपनी गिरफ्तारी की आशंका से प्रसाई फरार हो गए। नेपाल पुलिस ने बताया कि उनके भारत में छुपे होने की आशंका के मद्देनजर वहां की पुलिस से समन्यवय किया गया। प्रसाई को गुवाहाटी से गुरुवार रात गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी होते हुए नेपाल के काकडभिट्टा सीमा तक लाया गया।

नेपाल पुलिस के विशेष ब्यूरो के डीआईजी सिद्धि विक्रम शाह ने बताया कि काकडभिट्टा सीमा पर कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रसाई को आधिकारिक रूप से हिरासत में लिया गया। इसके बाद झापा जिले के भद्रपुर से प्रसाई को विमान से काठमांडू लाया गया। प्रसाई को विशेष ब्यूरो मुख्यालय में पूछताछ के बाद काठमांडू जिला अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान अदालत से उनके रिमांड की मांग की जाएगी।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More