पटना में वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मियों को कुचला, महिला सिपाही की मौत

News Saga Desk

पटना।  बिहार की राजधानी पटना में बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस घटना में एक महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक दारोगा और दूसरी महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं। 

घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ की है। यहां रात के समय वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आई और पहले से खड़ी एक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए गाड़ी निकल गयी। जिस गाड़ी से यह घटना हुई, उस पर बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर कुछ घंटों के अंदर उसे पकड़ लिया। 

इस घटना में महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दारोगा और दूसरी महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कोमल कुमारी को बचाया नहीं जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह दुर्घटना लापरवाही थी या जानबूझकर की गयी हरकत। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More