News Saga Desk
लोकसभा में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पर सदन के भीतर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, ऐसे में क्या सदन के भीतर इसे इस्तेमाल करने की अनुमति है? इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने साफ कहा—“नहीं।
ठाकुर ने दावा किया कि तृणमूल सांसद पिछले कई दिनों से सदन में ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया। उन्होंने तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की, कहते हुए कि यह गंभीर मामला है और इसका निपटारा तुरंत किया जाना चाहिए।
ठाकुर के समर्थन में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी खड़े हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने सभी सदस्यों को संसदीय नियमों का पालन करने की नसीहत दी और कहा कि यदि किसी सदस्य को किसी मुद्दे पर आपत्ति है तो उसे लिखित रूप में दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला गंभीर हुआ तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
No Comment! Be the first one.