शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्‍स 601 अंक उछला

News Saga Desk

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी है।

फिलहाल बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 601.29 अंक यानी 0.73 फीसदी की उछाल के साथ 82,656.40 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 166.00 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 25,210.35 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और एचयूएल एक फीसदी ऊपर हैं। हालांकि, एशियन पेंट्स में मामूली गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी है। एनएसई के आईटी, ऑटो और रियल्टी सहित सभी सेक्टर्स ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है क‍ि एक दिन पहले शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्‍स 158.32 अंक यानी 0.19 फीसदी उछलकर 82,055.11 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 72.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 25,044.35 के स्‍तर पर बंद हुआ था।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More