पटना में चला अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान, जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई कड़ी कार्रवाई

News Saga Desk

पटना। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को राजधानी के विभिन्न शहरी इलाकों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा जमाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनके सामान ज़ब्त किए और नियमानुसार दंड भी लगाया।

प्रशासन ने बताया कि अभियान के दौरान उन लोगों को चिन्हित किया गया है, जो बार-बार अवैध कब्जा कर व्यवसाय या अन्य गतिविधियाँ संचालित करते हैं। ऐसे आदतन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाने वालों पर अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज होगी और कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने शहरी प्रबंधन इकाई को हर महीने अग्रिम तौर पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान का कैलेंडर जारी करने और फॉलो-अप टीम को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि शहर में सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा ना हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Read More News

Read More