अंग्रेजी नववर्ष के विरोध में रांची में प्रदर्शन, भारतीय नववर्ष को मान्यता देने की मांग

NEWS SAGA DESK

रांची : 1 जनवरी को अंग्रेजी कैलेंडर और अंग्रेजी नववर्ष के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने विरोध मार्च और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंग्रेजी नववर्ष मनाने का बहिष्कार करते हुए लोगों से भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भले ही सरकार अंग्रेजी कैलेंडर को आधिकारिक मान्यता नहीं देती, लेकिन शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक जीवन में वही सबसे अधिक प्रचलित है। इसके कारण भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान परंपरा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी नववर्ष भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है, इसके बावजूद इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, जिससे धार्मिक परंपराएं और सामाजिक एकता कमजोर हो रही हैं।

संगठनों ने मांग की कि भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आधिकारिक मान्यता दी जाए। साथ ही विक्रम संवत को शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक जीवन में उचित स्थान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि भारतीय संस्कृति और परंपरागत ज्ञान को मजबूती मिल सके।

इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय हिंदु संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह के अलावा चंद्र किशोर साहु, राजू सिंह, विकास सिंह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के सदस्य शामिल रहे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More