‘द डिप्लोमेट’ जॉन अब्राहिम की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है – शिवम नायर

News Saga Desk

एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन डिप्लोमैट जितेंद्र पाल सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की उज्मा अहमद के रेस्क्यू की सच्ची कहानी दिखाई गई है। उज्मा के रेस्क्यू में जेपी सिंह का बड़ा अहम रोल था। उस वक्त जेपी सिंह पाकिस्तान स्थित इंडियन एंबेसी में बतौर ज्वाइंट हाई कमीश्नर कार्यरत थे।

दिल्ली की रहने वाली उज्मा इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान के ताहिर से मिलती है। ताहिर मलेशिया में टैक्सी ड्राइवर था और उसने उज्मा को वहां जॉब का ऑफर दिया। जिसके बाद वो मलेशिया पहुंचती है। कुछ समय बाद उज्मा अपने एक रिश्तेदार से मिलने पाकिस्तान जाती है, जहां फिर से वो ताहिर से टकराती है। ताहिर उज्मा को धोखे से नींद की गोली देता है और बंदूक की नोंक पर निकाहनामे पर साइन कराता है। काफी मशक्कत के बाद उज्मा वतन वापसी के लिए इंडियन एंबेसी पहुंचती, जहां उसकी मदद जितेंद्र पाल सिंह करते हैं।

फिल्म में उज्मा का किरदार एक्ट्रेस सादिया खातीब निभा रही हैं।



Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More