रांची में जंगली हाथी की एंट्री से दहशत, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

News saga Desk

राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी शहर के शहरी इलाके में आ पहुंचा। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज के पास लोगों ने अचानक सड़क पर एक हाथी को घूमते हुए देखा, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।

झुंड से बिछड़कर शहर में भटका हाथी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था और भटकते हुए शहर की ओर आ गया। सुबह के समय लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकल रहे थे, तभी सड़क के बीच हाथी को टहलते देख हड़कंप मच गया। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की रफ्तार थम गई।

हालांकि कई लोग दूर से मोबाइल में वीडियो बनाते नजर आए, लेकिन अधिकांश लोग भय के कारण सुरक्षित स्थानों पर छिप गए।

पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

हाथी के शहरी क्षेत्र में प्रवेश की खबर तेजी से फैल गई। एहतियातन आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता इस बात की है कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान न पहुंचे और हाथी को भी सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास की ओर वापस भेजा जाए। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Read More News

रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं।...

Read More