बढ़ती उम्र थाम देती हैं फेशियल एक्सरसाइज, जवां रहने के लिए आप भी करें ट्राई

 News Saga Desk

इस बात से हम सब वाकिफ हैं कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करना हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन क्या आप चेहरे की एक्सरसाइज से जुड़े फायदों के बारे में जानते हैं। इन दिनों बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए लोगों में फेशियल एक्सरसाइज का चलन बढ़ता जा रहा है। कोई इसे फेस एक्सरसाइज के नाम से जानता है तो कोई फेस योगा के तो कैसे ये हमारी स्किन को जवां बनाए रखने में मददगार है, जानते हैं।

ये टूल्स चेहरे की उम्र कम करने में हैं मददगार

  • चिक लिफ्ट्स: इसमें गाल के आस-पास की मसल्स को टोन और मजबूत किया जाता है। इससे आपके गालों को भरा-भरा बनाने और झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • जॉलाइन टोनर: इस एक्सरसाइज में जबड़े और गर्दन की मसल्स पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इससे जॉलाइन को टाइट बनाने में मदद मिलती है और डबल चिन को कम किया जा सकता है।
  • फोरहेड स्मूदर: फोरहेड या माथे पर आई झुर्रियों की हल्की लकीरों को कम करने के लिए फेशियल एक्सराइज काफी मददगार हो सकती है। यह स्किन के नीचे की मसल्स को मजबूती देती है।
  • आई फर्मर: इस एक्सरसाइज में हमारे आंखों के आस-पास की मसल्स पर खासा ध्यान दिया जाता है।

स्टडी के दौरान तीन साल कम नजर आने लगी उम्र

शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा 40 महिलाओं के एक छोटे ग्रुप पर स्टडी की गई। इसमें हिस्सा लेने वाली महिलाओं को हर दिन फेशियल एक्सरसाइज करने का टास्क दिया गया। ये एक्सरसाइज झुर्रियों को कम करने, पिचके हुए गालों पर थोड़ा उभार लाने और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने को लेकर किया गया था। उन एक्सरसाइजेस में चेहरे के इन हिस्सों की मसल्स को मजबूती देने पर फोकस किया गया था:

  • गाल
  • जबड़े
  • गर्दन
  • पलकें
  • आईब्रो

इसमें एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि स्टडी की प्रक्रिया खत्म होते-होते उसमें हिस्सा लेने वालों की उम्र तीन साल कम नजर लगने लगी थी। लेकिन अभी भी इसके व्यापक परिणाम को लेकर रिसर्च जारी है।

कुछ रुकावटें भी हैं

  • समय और धैर्य चाहिए: इस तरह की एक्सरसाइज की सबसे बड़ी चुनौती है रोजाना समय निकालना। हर दिन 30 मिनट सिर्फ चेहरे की एक्ससाइज के लिए देना लोगों को थोड़ा मुश्किल टास्क लगता है।
  • रिजल्ट तय नहीं होता: कुछ लोगों में फेस योगा के अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं, लेकिन एक बार योगा बंद कर देने पर स्किन पर नजर आने वाले बदलाव कुछ ही समय में गायब भी हो जाते हैं।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

Read More