सोलापुर में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, पांच की मौत, दो घायल

NEWS SAGA DESK

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बार्शी-लातूर हाईवे पर जांभालबेट के पुल पर बीती रात एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों को बार्शी के जगदाले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी बार्शी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, पनवेल निवासी अनिकेत गौतम कांबले (28) का विवाह कुछ दिन पहले ही मेघना अनिकेत कांबले से हुआ था। रविवार शाम अनिकेत अपनी नवविवाहित पत्नी मेघना और पांच अन्य रिश्तेदारों के साथ सोलापुर के तुलजापुर में देवदर्शन करने के लिए निकले थे। जांभालबेट के पुल पर पहुंचते ही उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार गौतम भगवान कांबले (65), जया गौतम कांबले (60), सारिका संजय वाघमारे (45), संजय तुकाराम वाघमारे (50) और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, नवविवाहित दंपत्ति अनिकेत और मेघना इस दुर्घटना में घायल हो गए।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More