अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। एनएच-33 के किनारे सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। यह घटना एमजीएम मानगो थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एमजीएम पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। बताया जाता है कि आग के कारण करीब दो किलोमीटर की परिधि में धुआं फैल गया, जिसे देखकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि यह गोदाम गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित होता है और करीब एक एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। आग से गोदाम में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More