News Saga Desk
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार के रोड नंबर-9 में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कुछ लोग एक जगह एकत्र होकर खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते फायरिंग में तब्दील हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी के नेतृत्व में बरियातू और सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
No Comment! Be the first one.