वित्‍त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.8 फीसदी रहने का अनुमान 

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में रिकॉर्ड लगातार 8वां केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.8 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटा 4.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

वित्‍त मंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए शुद्ध बाजार उधारी 11.54 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार सभी गैर-वित्तीय क्षेत्रों में नियामकीय सुधारों के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआईडी) के कॉरपोरेट बॉण्ड के लिए आंशिक ऋण वृद्धि सुविधा स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राज्यों का निवेश अनुकूलता सूचकांक भी इस साल पेश किया जाएगा।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More