पहली बार बोनस शेयर दे रही बाबा रामदेव की कंपनी, 5 साल में दिया 85% रिटर्न – जानिए कितना मिलेगा हर स्टॉक पर

News Saga Desk

नई दिल्ली। बाबा रामदेव की एफएमसीजी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। यह निर्णय 17 जुलाई को हुई बोर्ड बैठक में लिया गया। कंपनी ने बताया कि वह अपने शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी, यानी रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास एक शेयर होगा, उन्हें उसके बदले दो बोनस शेयर मिलेंगे। हालांकि, रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।

शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

बोनस इश्यू की घोषणा के बाद पतंजलि फूड्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 15 जुलाई को स्टॉक 4.23% और 16 जुलाई को साढ़े 6% से अधिक उछल गया। इस समय कंपनी का स्टॉक लगभग 1930 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बीते 5 वर्षों में कंपनी ने 85% का रिटर्न दिया है।

पहले भी मिला है डिविडेंड

इससे पहले कंपनी ने नवंबर और मार्च 2024 में क्रमशः ₹8 और ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। वहीं सितंबर 2023 में ₹6 का फाइनल डिविडेंड और सितंबर 2022 में ₹5 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया गया था।

रुचि सोया से पतंजलि फूड्स तक

गौरतलब है कि पतंजलि फूड्स पहले रुचि सोया के नाम से जानी जाती थी। 2019 में दिवाला प्रक्रिया के तहत इसे ₹4,350 करोड़ में पतंजलि आयुर्वेद ने खरीदा था। इसके बाद कंपनी ने खुद को मजबूत किया और आज निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न के साथ बोनस शेयर का लाभ दे रही है।


(यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें)


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More