News Saga Desk
कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का बीती देर रात करीब 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांके सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
रामचंद्र नायक लंबे समय तक राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे और कांके क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जनप्रिय नेता बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
No Comment! Be the first one.