पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

News Saga

मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की रविवार को फिर से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पुणे के रुबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शरद पवार अगले दो दिन तक इसी हॉस्पिटल में रहेंगे।

रुबी हॉल क्लिनिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि शरद पवार को उल्टी की वजह से डिहाइड्रेशन हो गया है। इसलिए अगले दो दिन तक इसी हॉस्पिटल में रहकर इलाज करवाएंगे। शरद पवार की तबीयत अब पूरी तरह से स्थिर और ठीक है।

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि शरद पवार को आज अचानक उल्टी हुई, जिससे वे असहज महसूस करने लगे। इसके बाद तत्काल रुबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर शरद पवार को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुप्रिया सुले ने कार्यकर्ताओं को अस्पताल में न आने की अपील की है।

शरद पवार को हाल ही में रुबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी अस्पताल से १४ फरवरी को शरद पवार को डिस्चार्ज किया गया था। अस्पताल में शरद पवार का सीटी स्कैन सहित अन्य जरुरी जांच की गई है। डॉक्टरों ने शरद पवार को आराम करने की सलाह दी है।

Read More News

Read More