फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे सिनर, अल्काराज से होगा सामना

News Saga Desk

पेरिस। टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका सामना मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने एक अन्य सेमीफाइनल में लोरेन्जो मुसेत्ती को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर ने कोर्ट फिलिप शात्रिए पर जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (7/3) से हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन फाइनल खेलना तय किया। 23 वर्षीय सिनर ने मैच के बाद कहा, “वो हमारे खेल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं, उनके खिलाफ यहां खेलना शानदार अनुभव है। कोर्ट पर उतरने से पहले थोड़ा तनाव होता है, लेकिन मैंने कोशिश की कि उस पर ध्यान न दूं।”

जोकोविच के तीन सेट पॉइंट गए बेकार

38 वर्षीय जोकोविच ने हमेशा की तरह जुझारूपन दिखाया और तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में खूब संघर्ष किया, लेकिन तीसरे सेट में तीन सेट पॉइंट गंवाने के बाद वापसी की उम्मीदें टूट गईं। अब जोकोविच अगले महीने विंबलडन में 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश करेंगे।

सिनर-अल्काराज में भिड़ंत

दूसरी ओर, सिनर टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट नहीं हारे हैं और वो अल्काराज से पिछले साल सेमीफाइनल में मिली पांच सेट की हार का बदला लेना चाहेंगे। अल्काराज ने सिनर के खिलाफ लगातार चार मुकाबले जीते हैं, जिनमें मई में इटालियन ओपन का फाइनल भी शामिल है।

यह पहला मौका होगा जब दो खिलाड़ी जो 2000 के बाद पैदा हुए हैं, ग्रैंड स्लैम फाइनल में आमने-सामने होंगे। खास बात यह भी है कि सिनर और अल्काराज दोनों ने आज तक किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में हार नहीं झेली है।

2013 के बाद पहली बार दोनों वर्गों में टॉप सीड्स के बीच फाइनल

यह 2013 यूएस ओपन के बाद पहला मौका है जब किसी ग्रैंड स्लैम में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में शीर्ष दो वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। महिला फाइनल में आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ शनिवार को ‘कूप सूज़ान लेंगलेन’ ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।


जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 27-29 मार्च तक कई वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संभावित भीड़, जुलूस और...

March 25, 2026

Read More News

Read More