अखरोट से किशमिश तक: लिवर के लिए फायदेमंद 5 ड्राई फ्रूट्स, डाइट में शामिल करना ज़रूरी

News Saga Desk

आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण उन्‍हें कई तरह की बीमार‍ियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटापा, द‍िल की बीमारी और डायब‍िटीज तो आम है। साथ ही ल‍िवर से जुड़ी बीमार‍ियां भी बढ़ रहीं हैं। ल‍िवर को हेल्‍दी रखने के ल‍िए आप ड्राई फ्रूट्स का सहारा भी ले सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स तो ओवरऑल हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर को जरूरी पोषण म‍िलता है। इससे हार्ट को हेल्दी रखने, लिवर को हेल्दी रखने और शरीर को एनर्जी देने में भी मदद मिलती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि ल‍िवर को हेल्‍दी रखने के ल‍िए आपको कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स डाइट में शाम‍िल करने चाह‍िए। आइए जानते हैं –

अखरोट

आपको बता दें क‍ि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एस‍िड और एंटीऑक्‍सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमारे ल‍िवर को हेल्‍दी बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं। अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करते हैं तो इससे ल‍िवर में जमे टॉक्‍स‍िन्‍स बाहर नि‍कल जाते हैं। ये लिवर की सूजन को कम भी करता है। रोजाना आप दो से तीन अखरोट खा सकते हैं।

बादाम

बादाम न केवल द‍िमाग को तेज बनाता है बल्‍क‍ि लिवर के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर में फैट को जमा होने से रोकते हैं। इस कारण फैटी लिवर की समस्या भी कम होती है।

किशमिश

किशमिश में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट लिवर के सेल्स का बचाव करते हैं। ये डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। साथ ही लिवर को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

काजू

काजू में मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये लिवर में फैट जमा होने से रोकते हैं। काजू लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार है। इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

खजूर

खजूर हमारी सेहत के ल‍िए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में ये शरीर को डिटॉक्स करने में कारगर है। इससे लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More