रांची के रेडिशन ब्लू में जुआ खेलते पकड़े गए जुआरी, पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान मौके से जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी, ताश की गड्डियां और अन्य चीजें बरामद की गई है। पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पूरे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि जुए के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 


Read More News

Read More