गिरिडीह: बगोदर में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित झरी पुल के पास शुक्रवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।” घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को गंभीर हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More