गिरिराज सिंह का तीखा हमला: “हिंदू धर्म का अपमान किया, लालू बालू-गोबर खाकर फुलवारी शरीफ में करें प्रायश्चित”

News Saga Desk

पटना। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर लालू यादव की कथित अपमान को दलितों का अपमान बताया और कहा कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव का असली चेहरा अब सामने आ गया है। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर, जिन्हें करोड़ों दलित भगवान की तरह पूजते हैं, उनका अपमान किया है। उन्हें पूरे देश के दलित समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए। अपने तीखे लहजे में गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि लालू यादव को प्रायश्चित करना चाहिए। गंगा किनारे जाकर बालू और गोबर खाकर माफी मांगें। अगर उन्हें हिंदू धर्म में भरोसा नहीं है, तो फुलवारी शरीफ जाकर प्रायश्चित करें।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान पर अनुसूचित जाति आयोग ने लालू को भेजा।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान पर अनुसूचित जाति आयोग ने लालू को भेजा।

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

बोर्ड आयोगों में परिवारवाद को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चोर, चोरी के खिलाफ बोल रहा है। यह वाकई हैरान करने वाली बात है। लालू यादव की पार्टी खुद एक परिवार की पार्टी है। क्या उन्हें कोई और यादव नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाते ?

उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया, बेटी को सांसद बनवाया और बेटे को डिप्टी CM बना दिया। यह पूरी पार्टी केवल एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।

लालू को अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस

बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने लालू यादव को रविवार को नोटिस भेजा है। आयोग ने 15 दिन के अंदर लालू से जवाब मांगा है। इसके साथ ही SC/ST एक्ट के तहत राजद सुप्रीमो पर केस दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More