सोने ने ऑलटाइम हाई बनाया, चांदी में गिरावट:₹91,205 पर पहुंचा सोना, चांदी ₹3,579 गिरकर ₹95,957 प्रति किलो पर आ गई

News Saga Desk

नई दिल्ली। सोने ने आज यानी 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बाद में सोना 651 रुपए गिरकर 90,345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले सोना 90,996 रुपए पर था। वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट रही। एक किलो चांदी की कीमत 3,579 रुपए गिरकर 95,957 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,536 रुपए प्रति किलो पर था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2490,345
2282,756
1867,759

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,530 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,430 रुपए है।

इस साल अब तक 14,183 रुपए महंगा हो चुका है सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 14,183 रुपए यानी 19% बढ़कर 90,345 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,940 रुपए यानी 12% बढ़कर 95,957 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More