स्टंट कलाकारों के लिए खुशखबरी, ऑस्कर में शामिल हुई नई कैटेगरी

News Saga Desk

ऑस्कर अकादमी ने हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसने फिल्म जगत में उत्साह की लहर है। अकादमी ने स्टंट डिजाइन को आधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए इसे ऑस्कर पुरस्कार की नई श्रेणी के रूप में शामिल कर लिया है। अब स्टंट कलाकारों और कोरियोग्राफर्स को भी उनकी कला और योगदान के लिए उसी तरह सम्मान मिलेगा, जैसा अन्य तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों को मिलता है। यह नया स्टंट डिजाइन पुरस्कार पहली बार ऑस्कर के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा, जो इस निर्णय को और भी ऐतिहासिक बना देता है। अकादमी के इस फैसले की सराहना करते हुए प्रसिद्ध भारतीय निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपनी खुशी जाहिर की है।

अकादमी ने अब स्टंट कला को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है और स्टंट डिजाइन पुरस्कार को आधिकारिक रूप से अपनी पुरस्कार श्रेणियों में शामिल कर लिया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की शुरुआत अकादमी के 100वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर की जाएगी। खास बात यह है कि यह पुरस्कार उन फिल्मों को प्रदान किया जाएगा जो साल 2027 में रिलीज होंगी। यह स्टंट कलाकारों के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है, जिन्हें लंबे समय से उनके जोखिम भरे और रचनात्मक योगदान के लिए समुचित पहचान नहीं मिल पा रही थी। फिल्म अकादमी की प्रोडक्शन और तकनीकी शाखा में फिलहाल 100 से अधिक स्टंट कलाकार सदस्य हैं, जो इस नए फैसले के साथ अब पहले से ज्यादा मजबूती और सम्मान के साथ अपनी पहचान दर्ज करा सकेंगे।

ऑस्कर अकादमी का पोस्टऑस्कर अकादमी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर एक ऐतिहासिक घोषणा की है। इस पोस्ट में लिखा गया है, “स्टंट हमेशा से ही फिल्मों के करिश्मा का हिस्सा रहे हैं और अब वो ऑस्कर का भी हिस्सा हैं। अकादमी ने स्टंट डिजाइन में शानदार काम करने वाले कलाकारों के लिए एक नया सालाना पुरस्कार तैयार किया है। जिसकी शुरुआत साल 2028 में 100वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह से होगी, जो साल 2027 में रिलीज होने वाली फिल्मों को सम्मानित करेगा।”

ऑस्कर अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यंग ने एक संयुक्त बयान में कहा, “सिनेमा की शुरुआत से ही स्टंट कलाकारों ने फिल्मों में अहम और अमूल्य योगदान दिया है। हमें गर्व है कि हम अब इन तकनीकी और रचनात्मक प्रतिभाओं के अद्भुत कार्य को सम्मानित कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचने में जिन कलाकारों ने अपना जुनून, समर्पण और मेहनत दिखाई है। हम उन्हें दिल से बधाई देते हैं।”


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More