गोपाल खेमका हत्याकांड: शूटर के बाद मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक अपराधी एनकाउंटर में ढेर

News Saga Desk

पटना। पटना व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। मशहूर कारोबारी और BJP से जुड़े गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में 29 वर्षीय अपराधी विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दरअसल राजा ने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन दोनों की मुठभेड़ हो गई और राजा मारा गया। घटनास्थल पर से एक पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार राजा की जानकारी पुलिस को गोपाल खेमका को मारने वाले शूटर उमेश यादव उर्फ विजय और इस मामले का मास्टरमाइंड सरिया कारोबारी अशोक कुमार के जरिए मिली थी जिसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद उन दोनों से गहन पूछताछ की गई जहां उन्होंने राजा का नाम लिया। उसके बाद पुलिस उसे पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची थी। 

पुलिस के सूत्रों के अनुसार शूटर उमेश यादव बेउर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा के गिरह से जुड़ा हुआ है। उमेश ने पूछताछ में बताया कि अशोक साव के द्वारा उसे 3.5 लाख की सुपारी दी गई थी। जिसमें एक लाख पूर्व में ही मिल चुके थे। पुलिस मुख्य रूप से राजा के आपराधिक रिकॉर्ड और शूटर के रूप में पहचान होने के कारण पूछताछ के लिए आई थी। ताकि मर्डर के सिलसिले में जानकारी जुटाई जा सके। 

बातचीत में पुलिस ने कहा है कि मास्टरमाइंड और शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं और अन्य से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस यह भी दावा कर रही है कि इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया गया है और इसका उद्भेदन पुलिस जल्द करेगी। CCTV के सारे फुटेज भी लगातार खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि बीते दिन 4 जुलाई को पटना के एक अपार्टमेंट के सामने एक अपराधी ने कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी और घटनास्थल से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। 
 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More