सरकारी नौकरी: SBI में 2964 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा शुरू आवेदन प्रक्रिया, अब 29 जून तक करें अप्लाई

News Saga Desk

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 21 जून से आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • रेगुलर : 2600 पद
  • बैकलॉग : 264 पद
  • कुल पदों की संख्या : 2964

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री
  • मेडिकल इंजीनियरिंग/ इंजीनियरिंग/ CA की डिग्री।
  • 2 साल का एक्सपीरियंस

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 30 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 750 रुपए
  • एससी, एसटी : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन एग्जाम
  • स्क्रीनिंग टेस्ट
  • स्थानीय भाषा परीक्षा

सैलरी :

  • 48,480 बेसिक
  • अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

एग्जाम पैटर्न :

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
  • इसमें दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 ऑब्जेक्टिव (2 घंटे) और पेपर 2 डिस्क्रिप्टिव (30 मिनट) होगा।
  • पेपर 1 में इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इकोनॉमी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • हर प्रश्न एक अंक का होगा।
  • टेस्ट बी डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में लेटर राइटिंग और बैंकिंग से संबंधित 250 शब्द का निबंध लेखन शामिल होगा। यह टोटल 50 अंकों का होगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More