‘श्री हरे कृष्ण उत्सव’ में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, सुना कीर्तन

News Saga Desk

रांची | संतोष कुमार गंगवार आज इस्कॉन द्वारा दरबार रांची बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘श्री हरे कृष्ण उत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कीर्तन श्रवण किया और कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

राज्यपाल ने कहा कि इस्कॉन से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि बरेली, उत्तर प्रदेश में भी संस्था द्वारा समाजहित में कई सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि झारखंड में भी इस्कॉन आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्था राज्य के जनजातीय समाज के लोगों को भी अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करे तथा उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करे।

कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर इस्कॉन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More News

पलामू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

पलामू | भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पलामू महाराजा...

Read More