सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

News Saga Desk

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम का भी परिणाम है।

डिग्री के साथ जिम्मेदारी का भी संदेश

राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को स्वीकार करने का संस्कार भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ रोजगार हासिल करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिम्मेदार नागरिक बनना है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास और उत्कृष्टता के साथ सामना करने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय आधुनिक अधोसंरचना, प्राकृतिक वातावरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बहुआयामी शिक्षण पद्धति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

चार हस्तियों को मिला मानद डॉक्टरेट

इस अवसर पर राज्यपाल ने चार विशिष्ट व्यक्तित्वों—इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन, राज्यसभा सांसद एवं उद्योगपति गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, डीआरडीओ के डायरेक्टर जनरल (ECS) तथा अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो—को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि इन सभी की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विकसित भारत@2047 में युवाओं की भूमिका अहम

राज्यपाल ने “विकसित भारत@2047” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों पर आधारित समग्र विकास ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने युवाओं को ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की प्रेरणा दी और स्टार्टअप, डिजिटल नवाचार तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसरो के चंद्रयान-3 और आदित्य L1 मिशन की सफलता का उदाहरण दिया और कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि विकसित भारत का भविष्य देश के युवाओं के हाथों में है।

Read More News

सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर...

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश...

झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 18 फरवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो गया। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण...

Read More