NEWS SAGA DESK
रांची : झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए मोराबादी मैदान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका मुख्य सांस्कृतिक समारोह 16 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार और संस्कृति निदेशक आसिफ इकराम की देखरेख में हो रहा है।
पहली बार झारखंड में ‘जतरा का आयोजन
16 नवंबर को पहली बार झारखंड में भव्य जतरा निकाली जाएगी। यह यात्रा डोरंडा से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए जेल पार्क में समाप्त होगी। इसमें लगभग 4000 कलाकार भाग लेंगे और राज्य की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करेंगे।
ड्रोन शो में दिखेगी बिरसा मुंडा की जीवनगाथा
शाम को मोराबादी मैदान में भव्य ड्रोन शो का आयोजन होगा। शो में भगवान बिरसा मुंडा की जीवन यात्रा और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से दिखाया जाएगा। साथ ही AV प्रस्तुति भी होगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति की विविध झलक पेश की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होंगे—
संथाली, खड़िया, नागपुरी सहित विभिन्न लोक नृत्य
शास्त्रीय नृत्य जैसे कत्थक, भरतनाट्यम और ओडिसी
फ्यूजन प्रस्तुति, जिसमें शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य का मेल
कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव अपनी प्रस्तुति से शाम को और खास बनाएंगे। 16 नवंबर को होने वाला यह पूरा आयोजन झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा।
No Comment! Be the first one.