Gujarat Titans को मिला नया मालिक, इस कंपनी ने IPL टीम में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

News Saga Desk

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) की शुरुआत होने वाले ही और ये इसका 18वां सीजन होगा। इसका खुमार देश में दिखने लगा है और पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा, जबकि इसका आईपीएल का फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा। इसकी शुरुआत से पहले ही आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जी नहीं ये खबर टीम में कोई बदलाव से जुड़ी नहीं है, बल्कि एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी द्वारा टीम में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की है।

टोरेंट ने खरीदी 67% हिस्सेदारी

एनर्जी सेक्टर से लेकर हेल्थ सर्विसेज समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले टोरेंट ग्रुप ने घोषणा करते हुए कहा है कि उसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस में 67 फीसदी की बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, इस डील के बाद कुछ जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद टोरेंट Gujarat Titans में ये स्टेक इरेलिया कंपनी से हासिल कर लेगी। रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की मंजूरी मिलने के बाद ये सौदा हुआ है।. 

फरवरी में करार, मार्च में डील डन

टोरेंट और इरेलिया (Torrent-Irelia) ने बीते महीने 12 फरवरी को इस संबंध में हुए करार पर साइन किए थे और अब IPL 2025 की शुरुआत से ऐन पहले ये डील डन हो गई है। तमाम शर्तों के पूरा होने के बाद टोरेंट ग्रुप ने आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस का अधिग्रहण अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस फ्रैंचाइजी को मैनेज करने में टोरेंट की व्यापक स्पेशिएलिटी लाभ मिलेगा।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More