आधा भारत ठंड की चपेट में, कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट

News Saga Desk

देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। आगरा और प्रयागराज जैसे शहरों में हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर शून्य विजिबिलिटी देखने को मिली और वाहन बेहद धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। बीते शनिवार और रविवार को यूपी और हरियाणा में कोहरे के चलते कई सड़क हादसे भी सामने आए, जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से सुबह के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिसमें आगे और तेजी आने की आशंका जताई गई है।

तेलंगाना और कर्नाटक में शीत लहर

मौसम विभाग ने बताया कि 15 और 16 दिसंबर को तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है। खास तौर पर 15 दिसंबर को उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में अत्यधिक ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, घरों को गर्म रखने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी गई है। किसानों को भी फसलों और पशुओं को पाले से बचाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

यूपी में दो दिन घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 15 और 16 दिसंबर को घना, जबकि 15 दिसंबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी भारत में 15 से 19 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश में 15 से 17 दिसंबर तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 और 16 दिसंबर को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम की मार का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है और कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द होने की खबर है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More