इंग्लैंड में शतक के साथ हरमनप्नेरीत कौर रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया नया कीर्तिमान

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्‍लैंड के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। कौर ने चेस्‍टर ली स्‍ट्रीट में खेले गए तीसरे मुकाबले में 84 गेंदों में 14 चौके की मदद से 102 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने अपने वनडे करियर का सातवां जबकि इंग्‍लैंड की धरती पर तीसरा शतक जमाया। हरमनप्रीत कौर इंग्‍लैंड की धरती पर तीन वनडे शतक जमाने वाली पहली विदेशी महिला बैटर बनीं। कौर ने पूर्व भारतीय कप्‍तान मिताली राज और मेग लेनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। राज और लेनिंग में इंग्‍लैंड में दो वनडे शतक जमाए हैं।

विदेशी खिलाड़‍ियों के इंग्‍लैंड में शतक

नामशतकपारियां
हरमनप्रीत कौर328
मेग लेनिंग219
मिताली राज239

हरमन ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

हरमनप्रीत कौर ने केवल 82 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा किया। भारतीय महिला इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज वनडे शतक रहा। यह रिकॉर्ड स्‍मृति मंधाना के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने इस साल की शुरुआत में राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ महज 70 गेंदों में शतक जमाया था।

सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाली भारतीय महिला बैटर

  • स्‍मृति मंधाना बनाम आयरलैंड, 70 गेंदें, राजकोट
  • हरमनप्रीत कौर बनाम इंग्‍लैंड, 82 गेंदें, चेस्‍टर-ली-स्‍ट्रीट
  • हरमनप्रीत कौर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 85 गेंदें, बेंगलुरु
  • जेमिमा रॉड्रिग्‍ज बनाम दक्षिण अफ्रीका, 89 गेंदें, कोलंबो

हरमन की एक और उपलब्धि

हरमनप्रीत कौर भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में 4000 या ज्‍यादा रन बनाने वाली तीसरी महिला बैटर बन गई हैं। मिताली राज और स्‍मृति मंधाना उनसे पहले यह आंकड़ा पार कर चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर इंग्‍लैंड की जमीन पर 1000 या ज्‍यादा वनडे रन बनाने वाली मिताली राज के बाद दूसरी भारतीय महिला बैटर बनीं।

भारत ने जीती सीरीज

हरमनप्रीत कौर की शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड को तीसरे व अंतिम वनडे में 13 रन से मात दी। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 318 रन बनाए। जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 49.5 ओवर में 305 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More